छात्रवृत्ति के लिए 13 नवंबर तक आवेदन करें:महराजगंज में एससी-एसटी, ओबीसी; सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

0
1

महराजगंज में शैक्षिक सत्र 2026-27 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लिए पात्र विद्यार्थी 13 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नवीनीकरण के आवेदन और हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख भी 13 नवंबर है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के अनुसार, योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा। समय-सारिणी के मुताबिक, नए शिक्षण संस्थानों को 23 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक मास्टर डाटा तैयार करना होगा। विश्वविद्यालयों और उनसे जुड़ी एजेंसियों को 7 नवंबर तक फीस का सत्यापन करना है। अल्पसंख्यक वर्ग के निजी शिक्षण संस्थानों की मार्किंग की आखिरी तारीख 10 नवंबर है। विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। जरूरी दस्तावेजों और आवेदन की हार्डकॉपी तय समय में अपने शिक्षण संस्थान में जमा करें। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने पात्र विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों से समय-सारिणी का पालन करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here