बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के भैसहिया खुर्द बुजुर्ग गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे राम अवतार (32) की मौत हो गई। वह घर के बरामदे में पिलर की कुंडी से गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिजन खाना खाने के बाद अपने कमरों में सोने चले गए थे। वह बरामदे में सोया था राम अवतार की पत्नी भी अपने कमरे में सो रही थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सोनहा पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव को नीचे उतार चुके थे। थाना प्रभारी महेश सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति साफ हो पाएगी। राम अवतार चार भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। वह भाइयों से अलग रहता था और मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाता था। उसके दो बेटियां और एक बेटा हैं। उसके पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी।
बस्ती में युवक घर के बरामदे में फंदे पर मिला:पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, सोनहा पुलिस ने कहा- रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी
और पढ़ें
›
विकास सोनी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बने:श्रावस्ती में पहले जिला मंत्री और जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं
›
छात्रवृत्ति के लिए 13 नवंबर तक आवेदन करें:महराजगंज में एससी-एसटी, ओबीसी; सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
›
शिक्षण संस्थान में बाबा कार्तिक उरांव की जयंती मनाई:सिरसिया में छात्रों और शिक्षकों ने चित्र पर पुष्प चढ़ाए
