समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बहादुरपुर बीआरसी परिसर में 180 दिव्यांग बच्चों को 280 सहायक उपकरण दिए गए। इनसे बच्चों को पढ़ाई और रोजमर्रा के कामों में मदद मिलेगी। बांटे गए उपकरणों में ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, चेयर, कान की मशीन, दृष्टिबाधित बच्चों के लिए ब्रेल किट और रोल लेटर शामिल थे। इसके अलावा अन्य सहायक उपकरण भी दिए गए। कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के निर्देश पर हुआ। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुनील कुमार त्रिपाठी और खंड शिक्षा अधिकारी बहादुरपुर प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने इसकी अगुवाई की। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा थे। क्षेत्र के प्रधान और अन्य लोग भी मौजूद रहे। उपकरण बांटने में एलिम्को (ALIMCO), कानपुर से आए प्रतिनिधियों ब्रजेश शुक्ला, हरेंद्र सिंह और विवेक कुमार ने सहयोग किया। विशेष शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार, विजेंद्रवादी, दिलीप चौधरी, रामप्रवेश शुक्ला, मुलायम यादव, खुशबू गौतम, राम प्रकाश सिंह और संतोष उपाध्याय ने भी कार्यक्रम में भूमिका निभाई। फिजियोथैरेपिस्ट अजय कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
180 दिव्यांग बच्चों को 280 उपकरण मिले:बहादुरपुर बीआरसी परिसर में समग्र शिक्षा के तहत बांटे गए ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण
और पढ़ें
›
हरिहरपुर रानी में महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत:करवा चौथ पर चांद देखकर खोला व्रत, पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की
›
सिसवा में रामभक्ति की अविरल धारा, भावविभोर हुए श्रद्धालु:शबरी के प्रेम से लंका दहन तक, बाल कलाकारों ने रामभक्ति के रंग में रंगा रामलीला मंच
›
बस्ती के महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा:शाम को चांद देखकर परिवार की लंबी उम्र की कामना की
