
इस साल दुनिया आज के दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया के 190 देश आज योग दिवस का उत्सव मना रहे हैं। दुनिया के कई देशों में भारतीय दूतावास ने योग कार्यक्रमों का आयोजन किया है, जिसमें हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए और हेल्दी लाइफस्टाइल का संकल्प ले रहे हैं। इस साल योग दिवस की थीम है ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’, यानी बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने के लिए योग करें।
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने आज 30 से ज्यादा योग कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इसी तरह नेपाल के लुंबिनी में भी योग दिवस के खास कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस साल 21वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। अब सवाल उठता है कि कौन-कौन से देश अंतरराष्ट्रीय योग की ऊर्जा में शामिल हैं। साथ ही यह भी सवाल उठता है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कब हुई थी।
यह भी पढ़ें: FATF के उपाध्यक्ष बने विवेक अग्रवाल, काम से नाम तक, सब जानिए
कहां मनाया जा रहा है योग दिवस?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज 190 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत के अलावा यूरोप, चीन, कनाडा, अमेरिका समेत कई देशों में योग के कार्यक्रम हो रहे हैं, जहां करोड़ों लोग सुबह 5 बजे से ही योग करते नजर आए।
प्रतीकात्मक तस्वीर, image credit- gemini
भारतीय दूतावास ने दुनिया के कई देशों में योग कार्यक्रम आयोजित किए हैं। जहां एक तरफ अमेरिका में 30 से ज्यादा योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं दूसरी तरफ नेपाल के लुंबिनी में भी खास कार्यक्रम रखा गया है। भारतीय दूतावास ने नेपाल के लुंबिनी में कहा कि यह स्थान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली है, जो बेहद खास महत्व रखता है। यहां कार्यक्रम आयोजित करने से योग को एक नई पहचान मिलती है, जिसकी अहमियत पूरी दुनिया में है।
यह भी पढ़ें: ’15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा’.., टेलीग्राम बैन होने पर बोले CEO पावेल ड्यूरोव
कब शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस?
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। 27 सितंबर 2014 को नरेंद्र मोदी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था।
इसके बाद 2015 में पहली बार भारत समेत कई देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। उस साल भारत में दिल्ली के राजपथ पर नरेंद्र मोदी समेत हजारों लोगों ने योग किया था, जहां लगभग 35,985 लोग शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें: ‘हमारे ऊपर हाथ उठा लें, हम हाथ नहीं उठाएंगे’, थप्पड़ कांड पर बोले अभिजीत दीपके
पश्चिम बंगाल में खास कार्यक्रम
इस साल पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोग शामिल हुए। कोलकाता के योग कार्यक्रम का आयोजन आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा ने मिलकर किया है।