ज्यादा विटामिन डी सप्लीमेंट्स खाना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जानिए

0
6

आजकल कई लोगों को बाल झड़ने की समस्या, हर समय शरीर में दर्द रहने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जो शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है। इसी वजह से कई लोग विटामिन डी की दवा खाने लगते हैं। विटामिन डी सप्लीमेंट से जुड़ा एक चौंकाने वाला सच सामने आया है, जहां हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उमैर इफ्तिखार ने बताया है कि ज्यादा विटामिन डी सप्लीमेंट खाने से किडनी फेल हो सकती है। इसके अलावा सेहत से जुड़ी और भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

डॉ. उमैर इफ्तिखार ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में विटामिन डी की दवा के बारे में बात की थी। जहां उमैर ने बताया कि बिना सोचे-समझे विटामिन डी की दवा खाने से हेल्थ से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। अब सवाल उठता है कि डॉ.उमैर इफ्तिखार ने विटामिन डी सप्लीमेंट को लेकर क्या कहा थे?

 

यह भी पढ़ें: फादर्स डे को यादगार बनाने के लिए क्या करें? काम की हैं ये टिप्स

 

विटामिन डी के सप्लीमेंट से हुआ किडनी फेल

 

डॉ. उमैर इफ्तिखार ने बताया था कि उनके पास 26 साल की एक मरीज आई थीं, जिन्होंने कुछ समय पहले विटामिन डी लेना शुरू किया था क्योंकि उनके शरीर में विटामिन डी की कमी थी। कुछ महीनों बाद भी उस महिला ने बिना ब्लड टेस्ट कराए और डॉक्टर की सलाह लिए बगैर दवा खाना जारी रखा, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

 

ज्यादा विटामिन डी की दवा खाने की वजह से उन्हें उल्टी, कमजोरी, ज्यादा प्यास लगना और बार-बार पेशाब आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद जब उनका ब्लड टेस्ट कराया गया तो पता चला कि उनके शरीर में विटामिन डी का स्तर काफी बढ़ चुका था, जिससे उनकी किडनी खराब हो गई थी। उनकी किडनी के इलाज के लिए डायलिसिस करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: झड़ते बालों को रोक देंगे ये घरेलू नुस्खे, जान लीजिए बनाने का तरीका

 

डॉ. उमैर इफ्तिखार ने बताया कि जब शरीर में विटामिन डी का स्तर बढ़ता है तो साथ ही कैल्शियम का स्तर भी खतरनाक तरीके से बढ़ सकता है, जिससे व्यक्ति की किडनी खराब हो सकती है। इसी वजह से किसी भी व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह के बिना विटामिन डी का सप्लीमेंट नहीं खाना चाहिए।

 

विटामिन डी की दवा कब खाएं?

 

डॉक्टर ने बताया कि कई बार लोग थकान, उदासी और बाल झड़ने जैसे लक्षणों को विटामिन डी की कमी समझ लेते हैं, जबकि ये समस्याएं किसी दूसरी बीमारी के लक्षण भी हो सकती हैं। इसलिए लोगों को पहले ब्लड टेस्ट कराना चाहिए और उसके आधार पर ही यह दवा खानी चाहिए।

 

लोगों को विटामिन डी सप्लीमेंट लेना शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और विटामिन डी के स्तर की जांच करवानी चाहिए, वरना इसके बुरे खामियाजे का सामना करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here