Home लेटेस्ट न्यूज़ स्कूल ने जीते दो स्वर्ण पदक:सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में किया...

स्कूल ने जीते दो स्वर्ण पदक:सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

0
2


बलरामपुर के पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के खिलाड़ियों ने वाराणसी में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता 21 से 25 अगस्त तक चली। देवांश सिंह और यशवर्धन अवस्थी ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में देवांश सिंह (38-40 किग्रा), मोहम्मद कैफ (52-54 किग्रा), विवेक (48-50 किग्रा), यशवर्धन सिंह (28-30 किग्रा) और यशवर्धन अवस्थी (44-46 किग्रा) ने प्रतिभाग किया। इनमें देवांश सिंह ने 38-40 किलोग्राम भार वर्ग में और यशवर्धन अवस्थी ने 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग कोच अमित राणा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तैयारी की थी। प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी, उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय और उप प्रधानाचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को रवाना करते समय बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी थीं। प्रतियोगिता के बाद दोनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। ये खिलाड़ी अब अक्टूबर में हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी और अन्य शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें खेल जगत में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here