Home लेटेस्ट न्यूज़ तेंदुए ने बकरी का शिकार किया:धामा चौरी में ग्रामीणों में दहशत, वन...

तेंदुए ने बकरी का शिकार किया:धामा चौरी में ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग कर रहा निगरानी

0
2


हरैया सतघरवा। ललिया थाना क्षेत्र के धामा चौरी के मजरे छेदी पुरवा गांव में रविवार सुबह एक तेंदुए ने घर के सामने बंधी बकरी को अपना निवाला बना लिया। दरोगा खान की बकरी पर हुए इस हमले के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ झाड़ी में घुस गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रधान प्रतिनिधि पटवारी यादव ने बताया कि ग्रामीण खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। गांव के बुधराम, श्याम सुंदर, टिकोरी, तिलक राम और साधु ने बताया कि एक दिन पहले भी तेंदुआ गन्ने के खेत में बैठा देखा गया था। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुए का आतंक धामा चौरी, लम्मुइया, गनेशपुर, फटवा सहित आसपास के कई गांवों में बना हुआ है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। परसहवा में एक पिंजरा लगाया गया है, जिसमें बकरी बांधकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को समूह में निकलने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here