थाना हरदत्त नगर गिरन्ट पुलिस द्वारा प्रतिबंधित नारकोटिक्स श्रेणी की 437 शीशी कोडीन युक्त ANREX सीरप (प्रति शीशी 100 ML), 121 शीशी CHOCO-DX सीरप, PROXIOHM SPAS के 47 डिब्बों में 11,280 कैप्सूल, SEMPLX PLUS के 09 डिब्बों में 2,160 कैप्सूल, ALPRASON 0.5 के 06 डिब्बों में 3,600 टैबलेट सहित भारी मात्रा में औषधियां बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में औषधि निरीक्षक श्रीकान्त गुप्ता, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय जिलाधिकारी जनपद श्रावस्ती तथा प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती के नेतृत्व में थाना हरदत्त नगर गिरण्ट पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण 1.शिवाजी पुत्र लालता प्रसाद निवासी पंडित पुरवा जोत चांदपारा थाना हरदी जनपद बहराइच हाल पता ग्राम बदला बैजनाथपुर नासिर गंज रोड थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती 2. भरत कुमार पुत्र गणेश शंकर निवासी गोसाइन पुरवा दा0 जोत चांदपारा थाना हरदी जनपद बहराइच को नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियां कोडीन युक्त सीरप तथा अन्य औषधियों के साथ को बदला नासिरगंज मार्ग पर स्थित पक्के मकान से दिनांक 27.08.2026 को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर औषधि निरीक्षक श्री श्रीकान्त गुप्ता द्वारा मु0अ0स0 318(4) बीएनएस व 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कराया गया।गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1.शिवाजी पुत्र लालता प्रसाद निवासी पंडित पुरवा जोत चांदपारा थाना हरदी जनपद बहराइच हाल पता ग्राम बदला बैजनाथपुर नासिर गंज रोड थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती
2. भरत कुमार पुत्र गणेश शंकर निवासी गोसाइन पुरवा दा0 जोत चांदपारा थाना हरदी जनपद बहराइच
गिरफ्तारी का स्थान
बदला से नासिरगंज मार्ग पर स्थित मकान वहद ग्राम बदला बैजनाथपुर थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती
बरामदगी
नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियां कोडीन युक्त सीरप तथा अन्य औषधि-
(1)- सीरप ANREX जिस पर बैच नं0 को काले मार्कर से छिपाया गया है जिसकी कुल मात्रा 437 प्रति बाटल 100 ML ,(2) कैप्सूल PROXIOHM SPAS-बैच नं0 MC-124 जिसकी कुल मात्रा 33 डब्बे (240 टैबलेट प्रति डिब्बा) कुल 7920 टैबलेट ,
(3) – PROXIOHM SPAS-बैच नं0 MC-933 जिसकी कुल मात्रा 14 डब्बे (240 टैबलेट प्रति डिब्बा) कुल 3360 टैबलेट,
(4) – कैप्सूल SEMPLX PLUS जिस पर बैच नं0 काले मार्कर से छिपाया गया है जिसकी कुल मात्रा 9 डब्बे(240 टैबलेट प्रति डिब्बा) कुल 2160 टैबलेट
(5) टैबलेट ALPRASON 0.5 बैच नं0 NT 25104 जिसकी कुल मात्रा 06 डब्बे (600 टैबलेट प्रति डिब्बा) कुल 3600 टैबलेट,(6) – सीरप CHOCO-DX बैच नं0 QCHSG005 जिसकी कुल मात्रा 121 बाटल (100 ML प्रति बटल) उपरोक्त औषधियों में से सीरप ANREX 100 ML की 04 बटल, कैप्शूल SEMPLX PLUS 01 बाक्स तथा सीरप CHOCO-DX की 04 बाटल
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती
2. औषधि निरीक्षक श्रीकान्त गुप्ता, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय जिलाधिकारी जनपद श्रावस्ती
3. उ0नि0 चन्दन प्रजापति प्रभारी चौकी बदला
4. का0 अशोक कुमार वर्मा
5. का0 जयशंकर प्रसाद
6. म0का0 नेममती राना
7. का0 ऋषिकेश मिश्रा


























