Home Uncategorized संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढों में भरा पानी:राहगीरों और वाहन चालकों के लिए...

संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढों में भरा पानी:राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आवागमन जोखिम भरा, लोग चोटिल

0
3


श्रीदत्तगंज विकासखंड में निरंजनपुर से गालिबपुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जर्जर हालत में है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इन गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। यह मार्ग निरंजनपुर, गालिबपुर और आसपास के कई अन्य गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और किसान इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क की मरम्मत लंबे समय पहले हुई थी, लेकिन इसके बावजूद इसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और यह फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई है। राहगीरों राम सुमरन, नियाज़, इमरान और गुल्लू ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क के गड्ढे तालाब जैसे दिखते हैं। इससे वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अनुमान नहीं लग पाता, जिसके कारण कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत करने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क को ठीक नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here