Home Uncategorized राजकीय बीज गोदाम दूर, किसान परेशान:अनुदान पर खरपतवार, कीटनाशक दवाएं और बीज...

राजकीय बीज गोदाम दूर, किसान परेशान:अनुदान पर खरपतवार, कीटनाशक दवाएं और बीज नहीं मिल रहे

0
0


हरैया सतघरवा क्षेत्र में राजकीय कृषि बीज गोदाम दूर होने के कारण किसानों को खरपतवारनाशक, कीटनाशक दवाएं और उन्नतशील बीज अनुदान पर नहीं मिल पा रहे हैं। खरीफ फसलों की बुवाई के लिए किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर बीज खरीदने पड़ रहे हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से परेशान हैं। किसानों को मक्का, उड़द, अरहर और तिल के उन्नतशील बीजों के साथ-साथ खरपतवारनाशक और कीटनाशक दवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। वर्तमान में बीज गोदाम हरैया बाजार में स्थित है, जो कई गांवों से काफी दूर है। किसान त्रिलोकी नाथ, प्रेम नारायण तिवारी, दिनेश कुमार, उमाशंकर, शिवकुमार, सीमा देवी, कोयला और रामावती ने बताया कि गोदाम की दूरी एक बड़ी समस्या है। कन्हैयालाल, शिवप्रसाद, उमर और छोटे जैसे किसानों ने बताया कि मथुरा, ललिया, बल्देवनगर और कोड़री जैसे दूरदराज के क्षेत्रों के किसान अधिक दूरी के कारण निजी दुकानों से अप्रमाणित बीज खरीदने को मजबूर हैं, जिससे उनकी फसल की गुणवत्ता और उपज प्रभावित हो रही है। इस समस्या पर ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय पर बीज रखने के लिए दुकान आवंटित की जाएगी और इसके लिए उच्च अधिकारियों से मांग की जा रही है। खंड विकास अधिकारी नंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा में कृषि गोदाम से बीज रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को सुविधा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here