Home उत्तर प्रदेश बीसोखोर के स्कूल में जन्माष्टमी मनाई गई:बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां...

बीसोखोर के स्कूल में जन्माष्टमी मनाई गई:बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां और प्रस्तुतियां दीं

0
16


निचलौल विकास खंड के बीसोखोर स्थित सीबीएस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान पूरा स्कूल परिसर ‘जय श्री कृष्णा’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। छोटे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के रूप में सजकर अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। स्कूल में एक भव्य कृष्ण दरबार सजाया गया। इसमें बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की अलग-अलग बाल लीलाओं और झांकियों को दिखाया। राधा-कृष्ण और ग्वाल-बाल की पोशाक में सजे बच्चों की मासूमियत देखते ही बन रही थी। भक्ति गीतों पर छोटे बच्चों के डांस और भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल के निदेशक अरुण पांडेय ने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, निष्काम कर्म और अच्छे व्यवहार के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों की जानकारी देते हैं, जो उनके पूरे विकास के लिए जरूरी हैं। उन्होंने समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश भी दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश पांडेय, शरद पांडेय और प्रधानाचार्य मानव ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और झांकियां तैयार करवाईं। इस मौके पर शिक्षिका काजल, शिवानी, सिद्धि, याशिका, शालिनी, सीमा, रानी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों के प्रयासों की तारीफ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here