
श्रावस्ती के विकासखंड सिरसिया की ग्राम सभा यकघरवा के मजरा गोपालपुरवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आयोजक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के यहां यह आयोजन हो रहा है। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई है। यह झांकी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आयोजक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि उनके यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह आयोजन कई सालों से लगातार किया जा रहा है। हर साल इलाके के लोग बड़े उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं। जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर पूजा और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बबलू मिश्रा, मोनू मिश्रा, रामदास यादव, गिरधारी तिवारी और राधेश्याम मिश्रा उर्फ गल्लर समेत इलाके के कई लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
































