Home उत्तर प्रदेश चिरैया की दाई मंदिर में मनाई जा रही जन्माष्टमी:जमुनहा ब्लॉक के चिरैया...

चिरैया की दाई मंदिर में मनाई जा रही जन्माष्टमी:जमुनहा ब्लॉक के चिरैया की दाई मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

0
2


श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में स्थित प्रसिद्ध चिरैया की दाई मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर मंदिर को सजाया गया है। मंदिर परिसर में फूल-मालाओं, मोमबत्तियों और दीयों से सजावट की गई है। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। ढोलक-मंजीरे के साथ कृष्ण भजन गाए जा रहे हैं। भक्त ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे लगा रहे हैं। पुजारी गोपाल निषाद पूजा-अर्चना कर रहे हैं। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म पर विशेष महाआरती और प्रसाद बांटा जाएगा। कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी यह उत्सव मनाया जा रहा है। विवेक भार्गव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम और एकता का संदेश देते हैं। इस दौरान कमलेश कुमार वर्मा, विवेक भार्गव और पुजारी गोपाल निषाद समेत कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here