Home उत्तर प्रदेश बस्ती में जन्माष्टमी की धूम:हनुमानगढ़ी मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से सजा, आधी रात...

बस्ती में जन्माष्टमी की धूम:हनुमानगढ़ी मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से सजा, आधी रात खीरे से होगा कान्हा का जन्म

0
1


बस्ती में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही घरों और मंदिरों में घंटियां, शंख और बधाइयां गूंजेंगी। गांधीनगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। मूर्तियों की साफ-सफाई के साथ पूरे परिसर को आकर्षक रूप दिया गया है। मान्यता के अनुसार घरों में श्रीकृष्ण का जन्म बच्चे के जन्म की तरह कराया जाता है। श्रद्धालु खीरे को गर्भ का प्रतीक मानते हैं। आधी रात को इसी से बाल गोपाल का जन्म कराया जाता है। इसके बाद लड्डू गोपाल को स्नान कराकर नई पोशाक पहनाई जाती है। हनुमानगढ़ी मंदिर में भी जन्म के बाद लड्डू गोपाल का अभिषेक कर नई पोशाक पहनाई जाएगी। एक श्रद्धालु गुरुवार रात ही कान्हा के लिए नए कपड़े लेकर मंदिर पहुंच गया। एक हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद मंदिर के पुजारी ने बताया कि जन्माष्टमी पर करीब एक हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। शाम से भजन-कीर्तन शुरू होगा। इसके साथ श्रीराम नाम का जाप भी किया जाएगा। आधी रात भगवान के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना होगी और उन्हें छप्पन भोग लगाया जाएगा। बाजार में सजे कान्हा के झूले और पोशाक जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की पोशाक, झूले, मुकुट, बांसुरी और मोरपंख समेत साज-शृंगार का सामान खूब बिक रहा है। बांसुरी की कीमत 30 रुपए से शुरू है। दुकानदार महेश कुमार जायसवाल ने बताया कि उनके यहां 100 से 1500 रुपए तक के लड्डू गोपाल उपलब्ध हैं। झूले 50 से लेकर 2800 रुपए तक में मिल रहे हैं। सबसे महंगी लड्डू गोपाल की मूर्ति 5300 रुपए की है। मोरपंखी 10 रुपए में और छप्पन भोग की सामग्री करीब 1500 रुपए में उपलब्ध है। 1200 से 1500 रुपए तक तैयार हो रहा छप्पन भोग हनुमानगढ़ी के पास सुशील स्वीट्स के दुकानदार संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रीकृष्ण के लिए 1200 से 1500 रुपए तक का छप्पन भोग तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों और घरों में घंटियों व शंख की गूंज सुनाई देगी। बधाइयों के बीच पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here