Home उत्तर प्रदेश Shri Krishna Janmashtami 2026 | Tulshipur Purani Bazar Celebration

Shri Krishna Janmashtami 2026 | Tulshipur Purani Bazar Celebration

0
5

निखिल पटवा | रमवापुर(तुलसीपुर), बलरामपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तुलसीपुर के पुरानी बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को शानदार और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

बाजार में डीजे की धुनें गूंज रही हैं। आकर्षक लाइटिंग और रंग-बिरंगी सजावट लोगों का ध्यान खींच रही है।

श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान भक्त पटाखे चलाएंगे, संगीत पर झूमते हुए जयकारे लगाएंगे और भगवान श्रीकृष्ण की आरती व पूजा-अर्चना करेंगे।

जन्मोत्सव को लेकर पूरे पुरानी बाजार में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here