
फतेहपुर बनगई के खावा कला गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम हुए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और अतिथियों ने हिस्सा लिया। देर रात तक लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा से हुई। इसके बाद आकर्षक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने मनमोहक झांकियां और भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु झूमते दिखे। आयोजकों ने समारोह में आए अतिथियों का माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें सत्य, न्याय और बिना फल की इच्छा के काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन गांव और समाज में भाईचारा, शांति और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के आखिर में एक बड़ा भंडारा हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद खाया। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी अतिथियों, पुलिस-प्रशासन और गांव वालों का आभार व्यक्त किया
Home उत्तर प्रदेश फतेहपुर के खावा कला में जन्माष्टमी का महापर्व मनाया गया:भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम...
































