Home उत्तर प्रदेश मुंडेरवा समेत पूरे क्षेत्र में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया:रात 12 बजे...

मुंडेरवा समेत पूरे क्षेत्र में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया:रात 12 बजे कृष्ण जन्म होते ही जलीं फुलझड़ियां, महिलाओं ने गाए सोहर गीत

0
2


मुंडेरवा कस्बे और ग्रामीण इलाकों में 4 सितंबर शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार प्रेम और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह दिखा। रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म होते ही आसमान में रंग-बिरंगी फुलझड़ियां और पटाखे जलाए गए। महिलाओं ने सोहर गीत गाकर कृष्ण का स्वागत किया। मुंडेरवा में सनातन संस्था ने एक बड़ा आयोजन किया, जहां देर रात तक पूरा पंडाल भक्तों से भरा रहा। इस दौरान भक्तों को प्रसाद भी बांटा गया। रामकेश चौधरी, प्रवीन कुमार, रमेश कुमार, प्रवीण कुमार जायसवाल, रवि श्रीवास्तव और अनिल शुक्ल ने बताया कि जन्माष्टमी का यह पर्व हमें कृष्ण और गरीब ब्राह्मण सुदामा की भक्ति का संदेश देता है। इससे यह सीख मिलती है कि दोस्ती में अमीर-गरीब और ऊंच-नीच नहीं देखी जाती। क्षेत्र के ओड़वारा, कुसमाहा, जीवधरा, मकबूलगंज समेत सभी चौराहों और गांवों में भी जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया। यहां भी लोगों को प्रसाद बांटा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here