Home उत्तर प्रदेश राम जानकी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया:कमेटी ने किया आयोजन, आकर्षक...

राम जानकी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया:कमेटी ने किया आयोजन, आकर्षक झांकियां भी दिखाई गईं

0
2


नई बाजार के राम जानकी मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। मंदिर में भजन-कीर्तन और आकर्षक झांकियों की भी तैयारियां की गई थीं। मंदिर के पुजारी जय कृष्ण नंदन एडवोकेट ने बताया कि इस साल भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। इसमें भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर के कार्यकर्ता दीपक सिंह, देवेंद्र, अजय गुप्ता, शिवकुमार, पप्पू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, प्रभाकर और जय कृष्ण नंदन मिश्रा एडवोकेट ने इस उत्सव के आयोजन में सहयोग किया। सभी की देखरेख में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here