Home लेटेस्ट न्यूज़ रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, पुलिस परिवार...

रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, पुलिस परिवार ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया पावन पर्व*

0
5

 

 

 

 

*श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की गरिमामयी उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम*

 

दिनांक 04/05.09.2026 को *श्रीमान जिलाधिकारी बलरामपुर श्री विपिन जैन व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस लाइन बलरामपुर परिसर में पुलिस परिवार के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी एवं बाल गोपाल का भव्य श्रृंगार किया गया। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं आरती की गई।

 

इस अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं जीवन प्रसंगों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। भक्ति गीतों एवं भजनों पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आयोजन को यादगार बनाया।

 

महोदय द्वारा समस्त पुलिस परिवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, कर्तव्य, धर्म एवं लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को सशक्त करते हुए समाज में प्रेम, सौहार्द, सद्भाव एवं एकता की भावना को और मजबूत करते हैं।

 

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों ने एक-दूसरे को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं तथा पूरे उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ पर्व मनाया।

 

कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी0के0 श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी उतरौला/लाइंस डॉ0 जितेन्द्र कुमार* एवं प्रशासनिक/पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

     ऐइसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना परिसरों में भी भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया, जहां पुलिसकर्मियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाकर पूजा-अर्चना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here