महिला थाना पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाना बुलाकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आपसी मतभेदों को बातचीत के माध्यम से दूर करने तथा पारिवारिक जीवन को सुखमय बनाए रखने हेतु समझाया-बुझाया गया। पुलिस के सकारात्मक प्रयासों एवं समझाइश से दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति एवं सुलह-समझौता हो गया तथा पति-पत्नी ने भविष्य में आपसी विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाते हुए साथ रहने पर सहमति व्यक्त की। जिसके बाद सुलह समझौता कराकर थाना स्तर से विदाई कराई गई ।































