Home उत्तर प्रदेश सोनार में 18 साल से मन रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी:छह दिन तक चलेंगे...

सोनार में 18 साल से मन रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी:छह दिन तक चलेंगे धार्मिक आयोजन, हर दिन 500-600 श्रद्धालु शामिल

0
0


बलरामपुर के ग्राम पंचायत सोनार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव 18 साल से मनाया जा रहा है। इस साल भी छह दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। रविवार को तीसरे दिन भी मंदिर में सुबह-शाम पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष बाबादीन ने बताया कि उनकी समिति पिछले 18 साल से यह आयोजन कर रही है। जन्माष्टमी पर छह दिनों तक अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। हर दिन सुबह और शाम मंदिर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद बांटा जाता है। रोजाना करीब 500 से 600 श्रद्धालु इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण-राधा की झांकी, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और सुदामा चरित की झांकियां भी दिखाई जाती हैं। ये झांकियां श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण होती हैं। समिति अध्यक्ष ने बताया कि पहले श्रीकृष्ण और राधा की मूर्तियां गांव में ही बनाई जाती थीं। लेकिन जन्माष्टमी के समय सोनार इलाका अक्सर बाढ़ से प्रभावित रहता है। कई बार त्योहार के दौरान बाढ़ आने के कारण अब समिति मूर्तियां बाहर से मंगवाती है। इस कार्यक्रम में राकेश, बाबादीन, बाबूलाल, विवेक तिवारी, अवधेश उपाध्याय, रामरंग उपाध्याय, राजा समेत कई पुरुष और महिला श्रद्धालु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here