मृत के परिजनों को भाजपा नेता ने दिया भरोसा:बस्ती के पोखरा बाजार पहुंचे, आर्थिक सहायता के साथ हर संभव मदद का आश्वासन

0
0

भाजपा नेता राना नागेश प्रताप सिंह बुधवार को बस्ती के पोखरा बाजार पहुंचे। उन्होंने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मोहन उर्फ लाले (20) के परिवार से मुलाकात की। राना नागेश ने परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता सहित हर संभव मदद का भरोसा दिया।
पोखरा बाजार निवासी मोहन की रविवार शाम गांधारिया गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सामने से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी। हादसे में मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने ननिहाल से घर लौट रहे थे।
मोहन के पिता रामजीत उर्फ रामू चौरसिया का निधन 2011 में हो गया था। मां कुशलावती देवी ने पांचों बच्चों को पाला। अब जवान बेटे की मौत से मां का सहारा छिन गया है। मोहन की शादी नहीं हुई थी, जबकि बड़े भाई सोहन की हाल ही में शादी हुई है। एक बहन की शादी बाकी है।
परिवार पर टूटे इस दुख से गांव में गम का माहौल है। राना नागेश प्रताप सिंह के पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने अपना दुख साझा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here