Home उत्तर प्रदेश बरगाहपुर स्कूल में शिक्षक दिवस पर हुआ वृक्षारोपण:डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया,...

बरगाहपुर स्कूल में शिक्षक दिवस पर हुआ वृक्षारोपण:डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और केक भी काटा

0
3


बरगाहपुर के प्राथमिक विद्यालय में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। प्रधानाध्यापक आनन्द प्रकाश साहनी की अगुवाई में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें सहायक अध्यापक सांवर, सतीश, चंद्रशेखर और सत्यनारायण समेत पूरे स्कूल स्टाफ ने हिस्सा लिया। शिक्षक दिवस पर स्कूल परिसर में पौधे भी लगाए गए। शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर पौधे रोपे और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों को पेड़-पौधों की अहमियत बताई गई और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां बांटी गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई, अनुशासन, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के बारे में भी बताया। प्रधानाध्यापक आनन्द प्रकाश साहनी ने कहा, “शिक्षक समाज और देश की मजबूत नींव होते हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए।” कार्यक्रम के आखिर में स्कूल परिवार ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here