मेरठ6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

असदुद्दीन ओवेसी यूपी में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए AIMIM ने हुंकार भरनी शुरू कर दी है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवेसी यूपी में अवध से अपने चुनावी दौरों का आगाज करेंगे। 20 सितंबर से ओवेसी लगातार यूपी में चुनाव प्रचार और जनसंपर्क करेंगे। वो लगातार अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों से संपर्क साधेंगे।

अवध से पश्चिम तक दौरे करेंगे असदुद्दीन ओवेसी बैजल भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी दौरों की दी जानकारी
ओवेसी की दोरों को लेकर शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने मेरठ में प्रेसवार्ता में आयोजन की जानकारी दी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सितंबर में कानपुर, श्रावस्ती और आजमगढ़ में दौरा करेंगे। इसके बाद पश्चिम में दौरों की शुरूआत होगी। समाजवादी पार्टी पर लगाए ये आरोप पिछले 34 सालों से समाजवादी पार्टी ने मुसलमानों के वोट बैंक पर सियासी डकैती डालने का कार्य किया है, लेकिन बदले में मुसलमानों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दीं, न ही उनकी राजनीतिक भागीदारी, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित की है। अब अखिलेश यादव सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर चलते हुए भाजपा से मिलकर मुसलमानों को राजनीतिक अछूत बनाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। जल्द ही प्रत्याशी घोषित करेगी पार्टी AIMIM ने मेरठ सहित अन्य जिलों में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में किठौर विधानसभा से फुरकान चौधरी साहब का आवेदन प्राप्त हुआ है। पार्टी एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत बहुत जल्द राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति से प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा करेगी। वार्ता में फुरकान चौधरी, फहीम चौधरी और शुऐब त्यागी आदि मौजूद रहे।
असुद्दीन ओवेसी के ये हैं प्रस्तावित कार्यक्रम 1. 20 सितंबर 2026 – कानपुर 2. 27 सितंबर 2026 – श्रावस्ती 3. 11 अक्टूबर 2026 – आज़मगढ़ 4. अक्टूबर के अंतिम सप्ताह व नवंबर में – मेरठ, मुज़फ्फरनगर सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में संभावित कार्यक्रम।

































