
सिसवा विकास खंड के गंगौली गांव में शनिवार को जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया। इस दौरान युवाओं में काफी उत्साह दिखा। दोपहर करीब 12 बजे गंगौली गांव से ग्रामीण भगवान की प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकले। गांव के युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। उनके हाथों में झंडे थे और वे जयकारे लगा रहे थे। सभी ग्रामीणों ने पूरे श्रद्धा के साथ जुलूस निकाला। यह जुलूस गंगौली से बिजापार खेखड़ा नहर पुल के लिए रवाना हुआ, जहां पूजा-पाठ के साथ विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन जुलूस में गांव के युवा, बुजुर्ग और बच्चे काफी संख्या में शामिल थे। पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल जन्माष्टमी पर यह पर्व बड़े ही खुशी के साथ मनाया जाता है और विसर्जन जुलूस निकाला जाता है।
Home उत्तर प्रदेश गंगौली में जन्माष्टमी प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकला:युवाओं ने डीजे पर नाचते-गाते...
































