लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में करवा चौथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। ग्राम पंचायत हरैया रघुवीर, एकमा बाजार, पैसिया, समर्धिरा बाजार और अमहवा चौराहे सहित पूरे इलाके में सुबह से बाजारों में रौनक रही। महिलाएं पारंपरिक कपड़े पहनकर तैयार हुईं। शाम को महिलाओं ने एक साथ करवा चौथ की कथा सुनी और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। रात में चांद निकलने पर उन्होंने छलनी से पहले चंद्रमा और फिर पति के दर्शन किए। इसके बाद अर्घ्य दिया। पतियों ने पत्नियों को पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया। इलाके के मंदिरों और घरों में देर रात तक उत्सव का माहौल रहा।मौसम खराब के वजह से चांद तो दिखाई नहीं दिया लेकिन समय देखकर चांद का दीदार किया।और पूजा अर्चना की।
और पढ़ें
›
हरिहरपुर रानी में महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत:करवा चौथ पर चांद देखकर खोला व्रत, पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की
›
सिसवा में रामभक्ति की अविरल धारा, भावविभोर हुए श्रद्धालु:शबरी के प्रेम से लंका दहन तक, बाल कलाकारों ने रामभक्ति के रंग में रंगा रामलीला मंच
›
बस्ती के महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा:शाम को चांद देखकर परिवार की लंबी उम्र की कामना की
