
रामनगर, सेमरा, नानपारा और नवाबगंज क्षेत्र के कई स्कूलों में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का सम्मान किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। नवाबगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक ज्ञानमती देवी ने बताया कि 5 सितंबर को देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाते हैं। डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु में हुआ था। वे एक जाने-माने शिक्षाविद् और दार्शनिक थे। भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में भी उनका योगदान रहा। शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में उनके काम के लिए भारत सरकार ने उन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा था। ज्ञानमती देवी ने यह भी कहा कि शिक्षक समाज और देश को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका ज्ञानवती देवी, रशीद अहमद, राजीव सिंह और मोनिका रानी समेत कई लोग मौजूद थे।
































