बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी गांव में शुक्रवार सुबह एक नीलगाय नलकूप के गड्ढे में गिर गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक, नीलगाय भटकते हुए गड्ढे में जा गिरी थी। उसे फंसा देखकर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नीलगाय को गड्ढे से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान चालक राकेश राय, फायरमैन गणेश कपिल जायसवाल, एफएम सुभाष चंद्र और एफएम हरिकेश कुमार मौजूद रहे।
BREAKING
NEWS

















