महराजगंज के निचलौल ब्लॉक सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। तहसीलदार न्यायिक जावेंद्र कुमार त्रिपाठी और खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने बीएलओ और बीएलए के साथ समीक्षा की। अधिकारियों ने बीएलओ से पुनरीक्षण के दौरान सावधानी बरतने को कहा। 18 साल की उम्र पूरी कर चुके लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और नाम या अन्य जानकारी में गलती होने पर उसे ठीक करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने कहा कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या जो दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं, उनके नाम सूची से हटाए जाएं। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान 16 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत चार दिन बूथ पर बैठकर और बाकी दिनों में घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। बीएलओ को समय-समय पर रिपोर्ट देने के लिए भी कहा गया। सिसवां विधानसभा क्षेत्र के कुल 455 बूथों में से निचलौल ब्लॉक के 267 बूथों के बीएलओ और बीएलए बैठक में शामिल हुए। उन्हें फॉर्म भरने और ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बीएलओ से ईमानदारी और निष्ठा से काम करने को कहा।
मृत और दूसरी जगह शिफ्ट मतदाताओं के नाम हटेंगे:निचलौल में तहसीलदार और बीडीओ ने बीएलओ को दिए निर्देश, 16 दिसंबर तक चलेगा पुनरीक्षण अभियान
BREAKING
NEWS

















