Home उत्तर प्रदेश कप्तानगंज में बंद स्कूलों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन:आमा रवाईपार में हुई...

कप्तानगंज में बंद स्कूलों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन:आमा रवाईपार में हुई नारेबाजी, फिर से खोलने की मांग

0
0


बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा के गौर ब्लॉक में सरकार द्वारा बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों के विरोध में समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। इसमें ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह प्रदर्शन शिक्षक दिवस के अवसर पर किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बंद हुए प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों को फिर से चालू कराया जाए, ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो। उन्होंने पार्टी के निर्देश पर सरकार का विरोध किया। जिला पंचायत क्षेत्र के आमा रवाईपार प्राथमिक विद्यालय के बंद होने के विरोध में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। राहुल सिंह ने लोगों को बताया कि 2027 में उनकी सरकार आने पर सभी बंद स्कूल चालू कराए जाएंगे और बच्चों की पढ़ाई के लिए अच्छी व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय बंद होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को दूसरे स्कूलों में जाना पड़ रहा है। राहुल सिंह ने ग्रामीणों की आवाज उठाते हुए सरकार से मांग की है कि जो स्कूल बंद हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द फिर से चालू किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here