श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरगदहा के मजरे दुर्गापुरवा की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। गिट्टी और पत्थर उखड़ने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। यह सड़क गांव का मुख्य रास्ता है। इसी से लोग बाजार, स्कूल, अस्पताल और खेतों तक जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गहरे गड्ढों में बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों को भी पैदल चलते समय गिरने का खतरा रहता है। रात में गड्ढे दिखाई नहीं देते। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। स्कूली बच्चों को रोज इसी सड़क से गुजरना पड़ता है। मरीजों को अस्पताल ले जाते समय गड्ढों के झटकों से परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
दुर्गापुरवा की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे:बरगदहा के मजरे में ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
BREAKING
NEWS

















