बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सोनहटी बुजुर्ग गांव में लल्लन विश्वकर्मा की हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया है। शुक्रवार को कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को कोर्ट भेज दिया गया। घटना के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा पुलिस के मुताबिक, गांव में गुरुवार को हुई घटना के बाद पुरानी बस्ती थाने में हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार, 20 नवंबर को SP ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश (22) पुत्र राममूरत, उसकी पत्नी शिवांगी (21) और मोनी (21) पत्नी मुकेश के रूप में हुई है। तीनों सोनहटी बुजुर्ग गांव, थाना पुरानी बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद किया गया है। पुलिस टीम ने की कार्रवाई यह कार्रवाई ASP श्यामकांत के निर्देशन और ASP सदर मानसी दहिया की निगरानी में हुई। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय के नेतृत्व वाली टीम में कांस्टेबल मंजीत कुमार यादव, विशाल सिंह, महिला कांस्टेबल रूपम सिंह, अंजली सिंह, पूजा और खुशबू यादव शामिल थीं। पुलिस ने शुक्रवार शाम 5:52 बजे गिरफ्तारी की जानकारी दी।
बस्ती में हत्या और हत्या के प्रयास में 3 गिरफ्तार:पति-पत्नी समेत तीन आरोपी पकड़े गए, हथियार बरामद
BREAKING
NEWS

















