Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार:सिन्दुरिया पुलिस ने पकड़ा; जिला...

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार:सिन्दुरिया पुलिस ने पकड़ा; जिला एवं सत्र न्यायालय ने जारी किया था गैर जमानती वारंट

0
1

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित दीपू उर्फ डीके (28) को सिन्दुरिया पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे सबया-खड्डा मार्ग स्थित सबया गुरली मोड़ से पकड़ा।
दीपू उर्फ डीके, अरविन्द उर्फ सिब्बन का बेटा है और सबया, थाना कोठीभार का रहने वाला है। उसके खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय महराजगंज ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी के नेतृत्व में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा था। इसी दौरान उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की।
दीपू उर्फ डीके सेशन केस संख्या 678/2021 में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी चिउटहां मनोज कुमार यादव और कांस्टेबल दुर्गेश चौरसिया शामिल थे।