श्रावस्ती में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर मतदाताओं को ईवीएम से मतदान की जानकारी दी जा रही है। यह कार्यक्रम तहसील इकौना में विधानसभा क्षेत्र-290 श्रावस्ती स्थित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर चल रहा है।जिसमें तहसील इकौना में आए हुए सभी वादकारी या आगंतुक या काश्तकार को evm के बारे में जानकारी दी गई ओर evm को प्रत्यक्ष रूप से चलाकर दिखाया गया कार्यक्रम में लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) चलाने और मतदान करने की प्रक्रिया समझाई गई। लोगों को वीवीपैट (VVPAT) के बारे में भी बताया गया। मतदान के बाद मतदाता पर्ची देखकर यह जांच सकते हैं कि उनका वोट सही प्रत्याशी को गया है।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS












