Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड:वाराणसी के संतोष और अमित ने रची थी हत्या की...

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड:वाराणसी के संतोष और अमित ने रची थी हत्या की साजिश, एसटीएफ ने प्रयागराज से दबोचा – Pradeep Purnekar Murder Case Santosh And Amit From Varanasi Hatched Murder Plot

loader

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ और महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो आरोपियों संतोष कन्नौजिया और अमित सिंह को शुक्रवार की रात प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के अरैल सेल्फी पॉइंट से गिरफ्तार किया। चोलापुर के आयर निवासी संतोष कन्नौजिया उर्फ टल्ली और बबियाव गांव निवासी अमित सिंह उर्फ पपलू है। दोनों महाराष्ट्र के ठाणे और भायंदर में रहते थे।




यूपी एसटीएफ प्रयागराज इकाई के डिप्टी एसपी शैलेश सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को ठाणे में ब्लॉक प्रमुख और कॉरपोरेटर चुनाव की रंजिश में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी कैमरे और अन्य साक्ष्य के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat