महराजगंज के लेहड़ा माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि मेले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने शनिवार को मंदिर परिसर पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया और सुरक्षा का जायजा लिया। एएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार करें। भीड़ कंट्रोल, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर खास ध्यान देने को कहा गया है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। मेले में 7 थानाध्यक्ष/निरीक्षक, 25 उप-निरीक्षक, 4 महिला उप-निरीक्षक, 121 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 30 महिला कांस्टेबल, 7 ट्रैफिक पुलिस और पीएसी की 1 प्लाटून तैनात की गई है। मेला क्षेत्र में 7 बैरियर और 3 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पूरे इलाके की निगरानी के लिए 34 सीसीटीवी कैमरे और 2 ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर समाधान दिवस में जताया विरोध:प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर आंदोलन जारी, तहसीलदार की अध्यक्षता में हुआ आयोजन › कोल्हुई में महिला ने युवक पर छेड़छाड़ और धमकी का:मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग, पुलिस जांच में जुटी › लखनऊ:वीडियो कॉल पर सीधे बाढ़ पीड़ितों से जुड़े राजनाथ सिंह, राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश – Rajnath Singh Took Stock Of Flood-affected Areas Of Lucknow Via Video Call › दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी, रविवार को स्थापित होगी माता:नवाबगंज में 85 पंडाल सजे, पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता में अंतिम रूप दिया गया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















