श्रावस्ती |कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दिनांक 05 सितम्बर 2026 को 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी के दिशा-निर्देशन में तथा श्रीमती प्रेरणा शर्मा, संदीक्षा अध्यक्षा एवं कार्यवाहक कमांडेंट श्री ललेंद्र रत्नाकर, द्वितीय कमान अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में वाहिनी के मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वाहिनी के मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, बल कार्मिक एवं उनके परिवारजनों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त करते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। भंडारे में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन ने वाहिनी परिवार में आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
सशक्त बासठ – हर चुनौती पर विजय।
































