कोल्हुई थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। महिला के प्रार्थना पत्र के अनुसार, यह घटना छह अक्टूबर की रात करीब आठ बजे हुई। वह शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव के युवक ने उसे अकेला पाकर कथित तौर पर पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया और उसके चंगुल से छूटकर भागने की कोशिश की। आरोप है कि घटना के बाद युवक ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया और अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई। इस संबंध में कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Shravasti News:नाला साफ हुआ, किसानों ने ली राहत की सांस – Drain Cleaned; Farmers Heave A Sigh Of Relief › सिपाही भर्ती:’15 पूर्व सैनिकों की कराई जाए दौड़ परीक्षा’, हाईकोर्ट ने अर्जेंट सुनवाई करके दिया आदेश – High Court Ordered That Running Test Be Conducted For 15 Ex-servicemen For Constable Recruitment › Basti News:शिवसेना ने श्राद्ध, तर्पण कर पितरों को दी विदाई – Shiv Sena Bid Farewell To Ancestors By Performing Shraddh And Tarpan Rituals › Bahraich News:तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, राणा फार्म में लगा पिंजरा – Panic Caused By Leopard’s Movement; Cage Set Up At Rana Farm“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















