कोल्हुई थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। महिला के प्रार्थना पत्र के अनुसार, यह घटना छह अक्टूबर की रात करीब आठ बजे हुई। वह शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव के युवक ने उसे अकेला पाकर कथित तौर पर पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया और उसके चंगुल से छूटकर भागने की कोशिश की। आरोप है कि घटना के बाद युवक ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया और अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई। इस संबंध में कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Bahraich News:रुपईडीहा ने स्टेडियम रेड को हराया – Rupaidha Defeated Stadium Red › Shravasti News:सांप के काटने से बालक की मौत – Boy Dies Of Snakebite › महराजगंज में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन:बनकटी सीएचसी में संगठन मजबूत, ब्लॉक पदाधिकारियों का चुनाव › कानपुर:डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए गूगल पर तलाशा नंबर, एक लाख गंवाए, रिपोर्ट दर्ज – Kanpur: Man Loses ₹1 Lakh After Searching For Distributorship Number On Google“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















