Home उत्तर प्रदेश शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी हुई:रामनगर सेमरा के...

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी हुई:रामनगर सेमरा के स्कूलों में धूमधाम से मना पर्व, बच्चों को बांटी मिठाई

0
0


रामनगर सेमरा, नानपारा क्षेत्र के जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज और संत गाडगे पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मिठाई बांटी गई। साथ ही एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। इसमें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी वर्मा ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक जाने-माने शिक्षाविद्, महान दार्शनिक और भारतीय संस्कृति के संवाहक थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर संतोष श्रीवास्तव, अब्दुल हफीज खान, कृष्ण कुमार तिवारी और चंद्रशेखर तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here