
बहराइच जिले के भवनियापुर बनघुसरी मजरा बरुहा बिलासपुर गांव में इंडिया मार्क हैंडपंप की चौकी और नल लंबे समय से खराब पड़े हैं। इस वजह से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी दिक्कत हो रही है। हैंडपंप के चारों ओर बड़ी-बड़ी घास उग आई है और गंदगी फैली हुई है। अभी तक इसकी साफ-सफाई नहीं कराई गई है। यह स्थिति ऐसे समय में है जब योगी सरकार स्वच्छ भारत मिशन अभियान चला रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने हैंडपंप की चौकी बनवाने के लिए कई बार शिकायत की है। इसके बावजूद अभी तक कोई काम नहीं किया गया है। इस बारे में जब प्रधान रामनिवास गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसलिए वे नल नहीं बनवा सकते हैं।
Home उत्तर प्रदेश भवनियापुर बनघुसरी मजरा बरुहा बिलासपुर में हैंडपंप खराब:चौकी टूटी और गंदगी फैली,...
































