श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय सभागार में i-RAD/eDAR पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सड़क दुर्घटना संबंधी डाटा की समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण फीडिंग के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष एवं प्रभारी यातायात सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान eDAR में सड़क दुर्घटना डाटा फीडिंग, FIR नंबर अपडेट, MVI हेतु रिक्वेस्ट, रोड डिटेल रिक्वेस्ट, CCTNS अपडेट एवं eDAR फॉर्म अपडेटेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित समस्त विवरण पोर्टल पर शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ अपडेट करना सुनिश्चित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी विश्लेषण एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
































