
बलरामपुर के हरैया सतघरवा में अजन्मा भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव ललिया मोहन बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जन्मोत्सव के दौरान लखनऊ से आए कलाकारों ने भजन संध्या से सबका मन मोह लिया। तराई क्षेत्र के हरैया और ललिया थाना इलाकों में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन की धूम मची रही। ललिया मोहन बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ भक्ति गीत गूंजते रहे। भक्ति में डूबे श्रोताओं ने तालियां बजाकर खुशी जताई। मेले में झूला, सर्कस और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी, ललिया थाना निरीक्षक मृत्युंजय सिंह और हरैया निरीक्षक अनिल सिंह मौजूद थे।
































