भकरही पंचायत में ग्रामीणों को कानूनी अधिकार बताए:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रम में जमीन, राजस्व और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

0
0

हर्रैया तहसील की भकरही ग्राम पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती की ओर से विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और सहायता की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार हर्रैया नीरज कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। उन्होंने सरकार की विधिक योजनाओं, जमीन से जुड़े मामलों, राजस्व विभाग के अधिकारों और कानूनी सहायता के बारे में बताया।
ग्राम प्रधान शिव प्रसाद सिंह, एडीओ पंचायत दुबौलिया, ग्राम विकास अधिकारी विजेंद्र कुमार और अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
वक्ताओं ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति, सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। नीरज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कानूनी अधिकारों की जानकारी से लोग शोषण से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सहायता देता है।
ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने मौके पर ही उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here