Home लेटेस्ट न्यूज़ राखी बांधकर लौट रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला:बस्ती में सड़क हादसे...

राखी बांधकर लौट रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला:बस्ती में सड़क हादसे में मौके पर मौत, परिवार में शोक

0
0


बस्ती में रक्षाबंधन के दिन एक सड़क हादसे में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बारीघाट गांव के पास हुई। महिला राखी बांधकर अपने घर लौट रही थी, तभी गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान मीना देवी उर्फ निन्ना (48) के रूप में हुई है, जो अशरफपुर, थाना मुंडेरवा, बस्ती निवासी भीम की पत्नी थीं। वह रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई को राखी बांधने लालगंज थाना क्षेत्र के बरतनिया गांव गई थीं। भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद वह घर लौट रही थीं, तभी बारीघाट गांव के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली बारीघाट निवासी राजन चौधरी की है। मीना देवी के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। उनके पति बाहर रहते हैं। रक्षाबंधन के दिन हुए इस हादसे से परिवार में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here