मिठौरा क्षेत्र में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर गिरने लगी है। कटाई के लिए तैयार फसल गिरने से किसानों को नुकसान की चिंता है। खरीफ सीजन की धान की फसल पक चुकी है। कुछ किसानों की फसल की कटाई अभी बाकी है। लगातार बारिश से खेतों में पानी जमा होने और गिरी फसल खराब होने का खतरा है। किसान राम सजन, गोवारी यादव, लल्लन और राम सिंह ने बताया कि उनके खेतों में धान की फसल पककर तैयार है। उनके मुताबिक, फसल जमीन पर गिरने से दानों की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। कटाई और मड़ाई में भी परेशानी बढ़ेगी। किसानों ने मौसम साफ होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि बारिश जारी रही तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
और पढ़ें
›
बारिश के डर से किसान धान की मड़ाई-तेज कर रहे:श्रावस्ती के बरातभारी में बादल छाए, खेतों में थ्रेसर से फसल निकाल रहे किसान
›
कटहरी खुर्द के साप्ताहिक बाजार में जलभराव:दुकानदारों को दुकान लगाने और सामान बचाने में परेशानी, सब्जियां खराब होने की आशंका
›
बस्ती में विवाहिता की मौत का मामला:दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
