निचलौल विकास खंड के कटहरी खुर्द गांव में शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बारिश के कारण जलभराव हो गया। इससे दुकानदारों को दुकान लगाने और सामान सुरक्षित रखने में परेशानी हो रही है। दुकानदार पानी से सामान बचाने में लगे हैं। सब्जी विक्रेताओं को चिंता है कि बारिश के कारण ग्राहक नहीं आए, तो ताजी हरी सब्जियां खराब हो सकती हैं। सब्जी और किराने के दुकानदार गोविंद चौधरी, मजनू गुप्ता, आशीष कसौधन, गणेश, भानु गुप्ता, मनोज, राकेश, राजा राम और मंटू ने बताया कि जलभराव के कारण सूखी और सुरक्षित जगह कम बची है। उन्हें सामान बचाने के लिए पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश जारी रही, तो सब्जियां खराब हो सकती हैं और किराने की दुकानों पर भी असर पड़ सकता है। दिनभर मेहनत के बाद बिक्री नहीं हुई, तो उन्हें आर्थिक नुकसान होगा।
और पढ़ें
›
बारिश के डर से किसान धान की मड़ाई-तेज कर रहे:श्रावस्ती के बरातभारी में बादल छाए, खेतों में थ्रेसर से फसल निकाल रहे किसान
›
बस्ती में विवाहिता की मौत का मामला:दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
›
गयादत्त पुरवा में हैंडपंप लंबे समय से खराब:श्रावस्ती के ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा, मरम्मत की मांग
