Home लेटेस्ट न्यूज़ विक्रमजोत बाजार की 1 किमी सड़क खस्ताहाल:एंबुलेंस और मरीजों को अस्पताल पहुंचने...

विक्रमजोत बाजार की 1 किमी सड़क खस्ताहाल:एंबुलेंस और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में घंटों लगते हैं

0
3


बस्ती जिले के हर्रैया विकास क्षेत्र में नेशनल हाईवे संख्या 27 के किनारे स्थित विक्रमजोत बाजार की लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बेहद खराब है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी यह सड़क स्थानीय निवासियों, मरीजों और एंबुलेंस के लिए आवागमन में गंभीर बाधा बन गई है। विक्रमजोत बाजार एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है। इस एक किलोमीटर की सड़क के किनारे व्यस्त चौराहा, पुलिस चौकी, सरकारी गेस्ट हाउस, क़ाज़ी हाऊस, पूर्व विधायक आवास, आयुर्वेदिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहकारी गन्ना समिति और कई देवालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और हल्की बारिश में भी यह पूरी तरह जलमग्न हो जाती है। इसके कारण एंबुलेंस को मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में घंटों जाम से जूझना पड़ता है। सब्जी मंडी और पटरी दुकानदारों के अतिक्रमण से भी यातायात लगातार बाधित रहता है, जिससे आवागमन और भी मुश्किल हो गया है। लंबे समय से सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के बड़े-बड़े बयानों के बावजूद, इस जर्जर सड़क की दुर्दशा पर कभी ध्यान नहीं दिया गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भी इसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। स्थानीय नागरिक अब इस दुर्दशाग्रस्त सड़क पर चलने के आदी हो चुके हैं। वे दबी जुबान में कहते हैं कि पिछली सरकारों की तरह वर्तमान सरकार ने भी उन्हें गड्ढायुक्त सड़क का ‘तोहफा’ देना जारी रखा है। आम जनता के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि आजादी के लगभग 80 साल पूरे कर चुके इस बाजार की सड़क कब सुधरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here