Basti PET 2026 Exam Update

0
0

बस्ती जिले में शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 13,008 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

.

इनमें से 9,800 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,208 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह पंजीकृत अभ्यर्थियों में करीब 24.66 प्रतिशत अनुपस्थित रहे।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

इस दौरान परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर कड़ी चेकिंग की गई। जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को भीतर दाखिल होने की अनुमति दी गई। निर्धारित समय के बाद प्रवेश बंद कर दिया गया।

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, एपीएन डिग्री कॉलेज, शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, सक्सेरिया इंटर कॉलेज और श्रीकृष्णा पांडेय इंटर कॉलेज सहित जिले के 34 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:05 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए भी केंद्रों पर सुरक्षा और जांच की व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here