श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के बकसरिया गांव में चक्की के पट्टे में फंसने से 12 वर्षीय जीशान की मौत हो गई। वह अपने पिता की चक्की पर काम में हाथ बंटा रहा था। जीशान के पिता साहिद अली गांव में चक्की चलाते हैं। वे गेहूं पीसने और धान कूटने का काम करते हैं। इसी से परिवार का गुजारा चलता है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई गई है। बताया गया कि जीशान चक्की पर गया था। इसी दौरान वह पट्टे में फंस गया और चक्की के साथ घूमकर नीचे गिरा। हादसे में उसका पैर गंभीर रूप से कट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। अगले दिन जीशान को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
और पढ़ें
›
मौसम बदलने से 100 से ज्यादा मरीज इमरजेंसी पहुंचे:महराजगंज के जिला अस्पताल में पेट दर्द और बुखार की शिकायतें बढ़ीं, डॉक्टर ने साफ पानी पीने की दी सलाह
›
तरैनी खदरा में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई:कप्तानगंज ब्लॉक में भंडारा हुआ; विधायक समेत हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
›
ट्रांसफार्मर गिरने के बाद खाले कठौतिया में बिजली बंद:एक महीने से बिजली बहाल नहीं, ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की
